दशहरा में जाने कुछ खास किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

जय श्री राम
दोस्तों आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएॅं। यह हिंदूओं का मुख्य त्यौहार है। यह त्यौहार शुक्ल पक्ष के दसवें दिन मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध कर विजय प्राप्त किया था और असत्य पर सत्य की विजय इसलिए इसे विजयदशमी भी कहा जाता है।
आज के दिन अलग अलग जगहों पर मेला लगता है और रामलीला का आयोजन किया जाता है रामलीला के उपरांत रावण का पूतला दहन किया जाता है।
आज के दिन अगर आप कुछ नया काम करना चाहते हैं तो यह दिन नये काम के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन काम शुरू करने से सफलता मिलता है।इस दिन अस्त्र शस्त्र की भी पूजा की जाती है।
इन बातों का रखें ध्यान—
इस दिन हमें बुराई करने से बचना चाहिए।
इस दिन मदिरा पान न करें।
यह दिन बहुत शुभ होता है इस दिन आप नये काम की शुरूवात कर सकते हैं।
इस दिन शमी या सोन के वृक्ष को अपने घर में लगाना शुभ माना जाता है।
इस दिन निलकण्ठ पक्षी को देखना शुभ माना जाता है।
ज्योतिषानुसार रावण दहन की बची हुई लकडी घर पर रखने से नकारात्मक शक्ति घर में प्रवेश नहीं करती है।
विशेष मुहूर्त:
19 अक्टूबर 2018 को दशहरा मनाया जायेेगा।
ऐसे तो दशहरा का दिन खुद में ही शुभ माना जाता है पर कुछ विशेष मुहूर्त—
विजय मुहूर्त- 1:58 से 2:43
पूजा समय- अपराह्न 1:13 से 3:28
आरंभ दशमी तिथि 18 अक्टूबर 3:28
दशमी तिथि 19 अक्टूबर 5:57 समाप्त
Previous
Next Post »